उम्मीदवारों को सबक सिखाने का नर्णिय

Published at :09 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
उम्मीदवारों  को सबक सिखाने का नर्णिय

उम्मीदवारों को सबक सिखाने का निर्णय देवकुंड (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड के चनहट नदी से जानेवाली सड़क बदहाल हो चुकी है. इससे प्रत्येक दिन वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं. ग्रामीणों ने इस बार विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का निर्णय लिया है. झिंगुरी गांव के अनंतु शर्मा ने बताया कि आजादी के बाद से आज तक […]

विज्ञापन

उम्मीदवारों को सबक सिखाने का निर्णय देवकुंड (औरंगाबाद)हसपुरा प्रखंड के चनहट नदी से जानेवाली सड़क बदहाल हो चुकी है. इससे प्रत्येक दिन वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं. ग्रामीणों ने इस बार विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का निर्णय लिया है. झिंगुरी गांव के अनंतु शर्मा ने बताया कि आजादी के बाद से आज तक इस पथ को नहीं बनाया गया है. बड़े-बड़े गड्ढे उभरे हुए हैं. यह समस्या चनहट पुल के पास से झिंगुरी गांव तक अधिक है. इस रास्ते से दर्जनों गांव के लोग प्रखंड मुख्यालय सहित जिला मुख्यालय व बाजार करने पचरूखिया आते जाते हैं, जिन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस समस्या की ओर न तो जिला प्रशासन का ध्यान है न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि का. चुनाव के समय में जितने भी जनप्रतिनिधि आये लोगों के बीच गोल मटोल बातें कर बहला देते हैं. भोली-भाली जनता भी इनके बहकावे में आकर अपने बहुमूल्य वोट बरबाद कर देते हैं. इसका खामियाजा लोगों को पांच साल तक भुगतना पड़ता है. लोगों ने इस बार के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन