चुनाव को लेकर वाहनों की धड़ पकड़ शुरू

Published at :09 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को लेकर वाहनों की धड़ पकड़ शुरू

(औरंगाबाद) : विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु ओबरा प्रखंड में वाहनों की धर पकड़ शुरू हो गयी है. वाहनों के रख रखाव हेतु प्रखंड परिसर में बैरिकेडिंग की जा रही है. गुरुवार को सीओ तारा प्रकाश ने बैरिकेडिंग का जायजा लिया तथा कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि बैरिकेडिंग कराने का उद्देश्य है […]

विज्ञापन

(औरंगाबाद) : विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु ओबरा प्रखंड में वाहनों की धर पकड़ शुरू हो गयी है. वाहनों के रख रखाव हेतु प्रखंड परिसर में बैरिकेडिंग की जा रही है.

गुरुवार को सीओ तारा प्रकाश ने बैरिकेडिंग का जायजा लिया तथा कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि बैरिकेडिंग कराने का उद्देश्य है कि पकड़े गये वाहन पदाधिकारी के अनुमति के बिना नहीं जायेंगे.

उन्हें सुरक्षित रखने के लिए यह कार्य कराये गये हैं. उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को मतदान के लिए मतदाताओं को मतदाता परची कर्मचारियों द्वारा डोर टू डोर मुहैया कराया जा रहा है. ताकि कोई भी दलीय नेता का प्रभाव मतदाताओं पर न पड़े. उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारी को लेकर सभी बूथों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन