दुर्गा पूजा को लेकर मंदिरों का रंगरोगन शुरू

Published at :09 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा को लेकर मंदिरों का रंगरोगन शुरू

दुर्गा पूजा को लेकर मंदिरों का रंगरोगन शुरू हसपुरा (औरंगाबाद)मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को लेकर चहल-पहल बाजार में बढ़ गयी है. 13 अक्तूबर से कलश स्थापना के साथ 10 दिनों तक चलने वाली नवरात्र प्रारंभ हो जायेगा. पंडित आचार्य लाल मोहन शास्त्री ने नवरात्र की कलश स्थापना पर चर्चा करते हुए कहा कि इस बार […]

विज्ञापन

दुर्गा पूजा को लेकर मंदिरों का रंगरोगन शुरू हसपुरा (औरंगाबाद)मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को लेकर चहल-पहल बाजार में बढ़ गयी है. 13 अक्तूबर से कलश स्थापना के साथ 10 दिनों तक चलने वाली नवरात्र प्रारंभ हो जायेगा. पंडित आचार्य लाल मोहन शास्त्री ने नवरात्र की कलश स्थापना पर चर्चा करते हुए कहा कि इस बार मां दुर्गा घोड़े पर आयेंगी और हाथी पर सवार होकर जायेंगी. कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त सवा छह बजे शुरू हो रहा है,जो शाम लगभग पौने छह बजे तक चलेगा. दुर्गा पूजा की तैयारी में लगे पूजा कमेटी पंडालों समेत स्थायी दुर्गा मंदिर के रंगरोगन में लगे हुए हैं. वहीं मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हैं. प्रखंड के हसपुरा बाजार, पटेल चौक, रेफरल अस्पताल प्रांगण, इटवा, पचरूखिया बाजार, सिहाड़ी, बंधु बिगहा, पिरू, कोइलवा, देवकुंड, डिंडिर, बघोई समेत कई जगहों पर दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन