केंद्रीय बलों के आवासन में सुविधाएं नदारद

Published at :09 Oct 2015 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय बलों के आवासन में सुविधाएं नदारद

केंद्रीय बलों के आवासन में सुविधाएं नदारद (फोटो नंबर-16,17)परिचय-बिना फर्श के हीं लगा चापाकल और त्रिपाल से बनाया गया शौचालय दाउदनगर (अनुमंडल)विधानसभा चुनाव को लेकर अनुमंडल मुख्यालय के राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में 16 सितंबर को ही केंद्रीय बल पहुंच गये है, लेकिन पीएचइडी द्वारा बुनियादी सुविधा भी यहां उपलब्ध नहीं करायी गयी है. मात्र एक […]

विज्ञापन

केंद्रीय बलों के आवासन में सुविधाएं नदारद (फोटो नंबर-16,17)परिचय-बिना फर्श के हीं लगा चापाकल और त्रिपाल से बनाया गया शौचालय दाउदनगर (अनुमंडल)विधानसभा चुनाव को लेकर अनुमंडल मुख्यालय के राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में 16 सितंबर को ही केंद्रीय बल पहुंच गये है, लेकिन पीएचइडी द्वारा बुनियादी सुविधा भी यहां उपलब्ध नहीं करायी गयी है. मात्र एक चापाकल लगाया गया है, जिसका फर्श का निर्माण भी नहीं कराया गया है. इसकी लिखित शिकायत प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत निर्वाचन से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को की है. प्रधानाध्यापक ने आवेदन में जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी औरंगाबाद व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दाउदनगर के ज्ञापांक का जिक्र करते हुए कहा है कि विधानसभा निर्वाचन 2015 हेतु केंद्रीय बलों के आवासन स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं यथा चापाकल, शौचालय आदि की व्यवस्था करने हेतु कार्यपालक अभियंता पीएचइडी औरंगाबाद व कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग दाउदनगर को आदेश निर्गत किया गया है. यह विद्यालय भी एक अवसान स्थल है. उक्त पत्र के आलोक में दो चापाकल व दो शौचालय का निर्माण किया जाना है, लेकिन पीएचइडी विभाग द्वारा बुनियादी सुविधाएं आज तक नहीं उपलब्ध करायी गयी है. जानकारी के अनुसार, इस विद्यालय में दो कंपनी केंद्रीय बल के आवासन की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन