नवीनगर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

औरंगाबाद : कार्यालयविधानसभा चुनाव में मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही बड़े नेताओं की हो रही सभाएं से चुनावी माहौल में गरमी आ गयी है. अभी तक इस विधानसभा में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, प्रदेश के नेता सीपी […]
औरंगाबाद : कार्यालयविधानसभा चुनाव में मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही बड़े नेताओं की हो रही सभाएं से चुनावी माहौल में गरमी आ गयी है.
अभी तक इस विधानसभा में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, प्रदेश के नेता सीपी ठाकुर, नंद किशोर यादव जैसे नेताओं की सभा हो चुकी है.
अभी और कई बड़े नेता आनेवाले हैं. इस बीच नवीनगर का चुनावी समीकरण बनते-बिगड़ते हुए त्रिकोणीय संघर्ष में तब्दील हो चुका है. लेकिन सभी प्रत्याशी मुकाबले में अपनी सारी शक्तियां झोंक दी है. प्रचार वाहनों से पूरा नवीनगर का गांव और शहर एक हो गया है. चौक चौराहे, चाय-पान की दुकान पर चर्चाएं भी शुरू हो गयी है.
इस बीच दल के कार्यकर्ताओं भी इन चर्चाओं में अपनी चर्चा का समावेश करने का प्रयास कर रहे हैं. दो दिन पहले एक दल के कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना घट चुकी है. लेकिन प्रशासन काफी सक्रिय है. चुनाव आयोग का भय भी लोगों में देखा जा रहा है. उल्लेखनीय है कि पिछले दो बार से जदयू का कब्जा रहा है. जदयू के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह इस बार भी चुनाव मैदान में हैं. पिछले बार लोजपा के विजय कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह को जदयू विधायक वीरेंद्र सिंह ने पराजित किया था.
इस बार डब्ल्यू सिंह को पार्टी ने टिकट नहीं दिया, तो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. लोजपा का यह सीट भाजपा ने ले ली है. भाजपा से गोपाल नारायण सिंह प्रत्याशी हैं. 25 साल बाद भाजपा यहां से चुनाव लड़ रही है. प्रारंभिक दौर में इन्हें कुछ मुश्किल का सामना करन पड़ा था ,लेकिन अब ये मुख्य मुकाबले में आ गये हैं. बहुजन समाज पार्टी ने मंजु देवी को प्रत्याशी बनाया है और ये इस बार अपनी जोरदार स्थिति दर्ज कराने में कामयाब रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










