कैदियों का धरना 26वें दिन भी जारी

कैदियों का धरना 26वें दिन भी जारी औरंगाबाद (ग्रामीण) मंडलकारा औरंगाबाद में विभिन्न मांगों को लेकर बंदियो का धरना 26वें दिन भी जारी रहा. बंदी मुक्ति संघर्ष मोरचा के संयोजक हरिवंश ने बताया कि एक दर्जन बंदी एक शाम के भोजन का बहिष्कार विगत 27 सितंबर से कर रहे हैं और 17 अक्तूबर तक करते […]
कैदियों का धरना 26वें दिन भी जारी औरंगाबाद (ग्रामीण) मंडलकारा औरंगाबाद में विभिन्न मांगों को लेकर बंदियो का धरना 26वें दिन भी जारी रहा. बंदी मुक्ति संघर्ष मोरचा के संयोजक हरिवंश ने बताया कि एक दर्जन बंदी एक शाम के भोजन का बहिष्कार विगत 27 सितंबर से कर रहे हैं और 17 अक्तूबर तक करते रहेंगे. इसमें माओवादी नेता प्रमोद मिश्रा, छोटू रजक, दीपू पांडेय, संदीप कुमार, राजदेव यादव सहित अन्य शामिल हैं. धरना में प्रमोद मिश्रा ने कहा कि मंडलकारा में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है. खाना बनाने वाले, सब्जी काटने वाले से लेकर सफाई करने वालों तक को मजदूरी नहीं दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










