बसपा सुप्रीमो की सभा आज, तैयारी पूरी

बसपा सुप्रीमो की सभा आज, तैयारी पूरी औरंगाबाद (ग्रामीण) शुक्रवार को औरंगाबाद का चुनावी पारा परवान पर होगा. एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, तो दूसरे तरफ बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी बहन मायावती चुनावी सभा को संबोधित करेगी. मायावती की […]
बसपा सुप्रीमो की सभा आज, तैयारी पूरी औरंगाबाद (ग्रामीण) शुक्रवार को औरंगाबाद का चुनावी पारा परवान पर होगा. एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे, तो दूसरे तरफ बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी बहन मायावती चुनावी सभा को संबोधित करेगी. मायावती की सभा गांधी मैदान में है. बसपा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार राम व प्रदेश सचिव खान इमरोज ने बताया कि बहन जी की सभा में लाखों लोग शामिल होंगे. औरंगाबाद जिले के कोने-कोने से लोग गांधी मैदान पहुंच कर भाषण सुनेंगे. औरंगाबाद जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ऐतिहासिक सभा में उपस्थित होंगे. गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश महासचिव कौशल कुमार सिंह व नवीनगर से मंजु देवी चुनाव मैदान में है. मायावती की सभा कौशल कुमार सिंह के क्षेत्र में होगी. गुरुवार को पूरे दिन गांधी मैदान को सजाने व संवारने का दौर चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










