पांडेय क्लिनिक का उद्घाटन

Published at :08 Oct 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
पांडेय क्लिनिक का उद्घाटन

पांडेय क्लिनिक का उद्घाटन देवकुंड (औरंगाबाद) देवकुंड पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को पांडेय क्लिनिक का शुभारंभ चिकित्सक डाॅ मदन मोहन पांडेय ने फीता काट कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ रेवाकांत पांडेय व देखरेख एचएम महेश प्रसाद सिन्हा ने की. इस दौरान श्री सिन्हा ने कहा कि लगभग 15 वर्ष पहले देवकुंड में ही […]

विज्ञापन

पांडेय क्लिनिक का उद्घाटन देवकुंड (औरंगाबाद) देवकुंड पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को पांडेय क्लिनिक का शुभारंभ चिकित्सक डाॅ मदन मोहन पांडेय ने फीता काट कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ रेवाकांत पांडेय व देखरेख एचएम महेश प्रसाद सिन्हा ने की. इस दौरान श्री सिन्हा ने कहा कि लगभग 15 वर्ष पहले देवकुंड में ही पांडेय क्लिनिक चलता था. जिसमें दूर दराज से आये पोलियो से ग्रसित मरीजों का इलाज होता था. क्लिनिक किसी कारण बस यहां से हटा दिया गया था. इसके कारण पोलियो से ग्रसित मरीजों को भारी परेशानी होती थी.15 वर्षों बाद पुन: देवकुंड में पांडेय क्लिनिक का शुभारंभ कर मदन मोहन पांडेय ने पोलियो से निराश मरीजों में पुन: आस भरने का कार्य किया है. इस मौके पर देवकुंड थानाध्यक्ष दीनबंधु झा, समाजसेवी कामता प्रसाद, पूर्व मुखिया रामकृपाल विश्वकर्मा, डाॅ धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन