औरंगाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन आज, प्रशासनिक तैयारियां पूरी

Published at :08 Oct 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन आज, प्रशासनिक तैयारियां पूरी

औरंगाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन आज, प्रशासनिक तैयारियां पूरीचप्पे-चप्पे पर रहेंगे अर्द्धसैनिक बल सभा स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को 15 प्रवेश द्वार से होगा गुजरना डीएम-एसपी ने लिया जायजा, मैदान हुआ एसपीजी के हवाले सभा स्थल से एक किलोमीटर दूर रोका जायेगा वाहन को (फोटो नंबर-24,25)कैप्शन- तैयारी का जायजा लेते डीएम, […]

विज्ञापन

औरंगाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन आज, प्रशासनिक तैयारियां पूरीचप्पे-चप्पे पर रहेंगे अर्द्धसैनिक बल सभा स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को 15 प्रवेश द्वार से होगा गुजरना डीएम-एसपी ने लिया जायजा, मैदान हुआ एसपीजी के हवाले सभा स्थल से एक किलोमीटर दूर रोका जायेगा वाहन को (फोटो नंबर-24,25)कैप्शन- तैयारी का जायजा लेते डीएम, एसपी, बन रहा मंच (पेज तीन का लीड) औरंगाबाद (नगर)औरंगाबाद जिले में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन शुक्रवार को शहर के जसोइया मोड़ स्थित सीआरपीएफ कैंप में हो रहा है. पीएम मोदी दोपहर साढ़े 12 बजे हवाई मार्ग से पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. इधर, पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. मंच को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसको ध्यान में रखा गया है. वही, जनसभा में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है. साथ ही चप्पे-चप्पे पर अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेंगे. नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए आम जनों को सभा स्थल तक पहुंचने के लिए 15 प्रवेश द्वार से गुजरना होगा. इसके बाद वे सभा स्थल तक पहुंच पायेंगे. गुरुवार को पीएम मोदी के आगमन की तैयारी का जायजा जिलाधिकारी कंवल तनुज व पुलिस अधीक्षक बाबू राम, एसटीएफ के एसपी प्रणव कुमार प्रवीण सहित एसपीजी के अधिकारियों ने लिया. इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगा. सभा स्थल से एक किलोमीटर दूर वाहन को रोका जायेगा. मेडिकल टीम जीवन रक्षक दवाइंया के साथ रहेंगे. पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने कहा कि सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभा स्थल को एसपीजी के हवाले कर दिया गया है. भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया है. पूरे जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख रही है. ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो. इधर, भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह, विधायक रामाधार सिंह, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, विधान पार्षद राजन कुमार सिंह ने भी तैयारी का जायजा लिया. नरेंद्र मोदी के अलावे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, उपेंद्र कुश्वाहा, बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के अलावे कई केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय नेता भाग लेंगे. गौरतलब है कि 44 वर्ष बाद औरंगाबाद की भूमि पर प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन