जमीन विवाद में भिड़े दो पड़ोसी, चार जख्मी

जमीन विवाद में भिड़े दो पड़ोसी, चार जख्मी शाहपुर मुहल्ले में दोनों ओर से चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार (फोटो नंबर-18 से 21)कैप्शन- अस्पताल में इलाज करा रहे जख्मी(लीड) औरंगाबाद (ग्रामीण) औरंगाबाद शहर के शाहपुर मुहल्ले में पहले से चली आ रही जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गये. दोनों तरफ से […]
जमीन विवाद में भिड़े दो पड़ोसी, चार जख्मी शाहपुर मुहल्ले में दोनों ओर से चले लाठी-डंडे व धारदार हथियार (फोटो नंबर-18 से 21)कैप्शन- अस्पताल में इलाज करा रहे जख्मी(लीड) औरंगाबाद (ग्रामीण) औरंगाबाद शहर के शाहपुर मुहल्ले में पहले से चली आ रही जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गये. दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियार का जम कर प्रहार किया गया. इस घटना में दोनों पक्ष से महिला सहित चार लोग जख्मी हो गये. जख्मी गनौरी राम, मनोरमा देवी, जुगेश राम व उनके पिता माधव राम को इलाज के लिए परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया. घटना बुधवार की रात की है. अस्पताल के चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इसमें गनौरी राम की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, अांबेडकर नगर शाहपुर निवासी गनौरी राम व माधव राम के बीच पहले से जमीन विवाद चल रहा है. उसी जमीन को लेकर कई बार दोनों पड़ोसी में झंझट हुए हैं. मामला पुलिस तक भी पहुंची है. इसी जमीन को लेकर फिर दोनों पड़ोसी आपस में टकरा गये. अांबेडकर नगर के ही कुछ लोगोें द्वारा बीच-बचाव किया गया. तब तक चार लोग जख्मी हो चुके थे. इधर, सदर अस्पताल में भी दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तनाव का माहौल रहा. वहां भी बीच-बचाव और समझौता का दौर चला. आखिरकार अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










