अलग काउंटर नहीं होने से छात्राओं को हो रही परेशानी

Published at :08 Oct 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
अलग काउंटर नहीं होने से छात्राओं को हो रही परेशानी

अलग काउंटर नहीं होने से छात्राओं को हो रही परेशानी अनुग्रह नारायण सिन्हा कॉलेज में स्नातक पार्ट टू व थ्री में नामांकन जारी (फोटो नंबर-26)कैप्शन- मेमोरियल कॉलेज में नामांकन के लिये लगी छात्रों की भीड़ औरंगाबाद (नगर) शहर के अनुग्रह नारायण सिन्हा मेमोरियल कॉलेज में इंटर के छात्रों का रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ स्नातक पार्ट टू […]

विज्ञापन

अलग काउंटर नहीं होने से छात्राओं को हो रही परेशानी अनुग्रह नारायण सिन्हा कॉलेज में स्नातक पार्ट टू व थ्री में नामांकन जारी (फोटो नंबर-26)कैप्शन- मेमोरियल कॉलेज में नामांकन के लिये लगी छात्रों की भीड़ औरंगाबाद (नगर) शहर के अनुग्रह नारायण सिन्हा मेमोरियल कॉलेज में इंटर के छात्रों का रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ स्नातक पार्ट टू व थ्री में नामांकन की प्रकिया जारी है. हालांकि, चुनाव को देखते हुए यह सभी कार्य 10 अक्तूबर तक ही होंगे. इधर, छात्र-छात्राएं नामांकन व रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कॉलेज पहुंच रहें, तो दूसरी तरफ कॉलेज मैदान में विधानसभा चुनाव को लेकर वाहन कोषांग बनाया गया है, जिससे छात्र-छात्राओं को थोड़ी परेशानी भी हो रही है. वहीं रजिस्ट्रेशन के लिए छात्राओं के लिए अलग काउंटर नहीं होने से परेशानी बढ़ी है. सभी छात्र-छात्राएं चाह रहे हैं कि चुनाव से पहले ही नामांकन हो जाये, इसको लेकर प्रतिदिन कॉलेजों में भीड़ है. नामांकन व रजिस्ट्रेशन के निर्धारित समय के बीच चुनाव होने की चिंता छात्र-छात्राओं को सता रही है. प्राचार्य डाॅ अयोध्या कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के कारण पठन-पाठन की प्रक्रिया बाधित है. हालांकि, छात्र-छात्राओं का इंटर का रजिस्ट्रेशन व स्नातक पार्ट टू व थ्री का नामांकन जारी है. कॉलेज कर्मचारियों को चुनाव में चले जाने व कॉलेज को चुनावी कार्य के लिए अधिकृत किये जाने के कारण छात्रों का नामांकन व रजिस्ट्रेशन 10 अक्तूबर तक ही होगा. चुनाव बाद भी निर्धारित समय तक नामांकन व रजिस्ट्रेशन होगा. प्रधान लिपिक अंबिका प्रसाद सिंह ने बताया कि चुनाव के कारण 10 अक्तूबर से कॉलेज बंद रहेगा. सत्र 2015-16 के छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन शुरू है. बिना विलंब शुल्क के 10 अक्तूबर तक व विलंब शुल्क के साथ 26 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन होगा. उन्होंने बताया कि आइएससी, बीए, बीएससी में सीट बढ़ोतरी के लिए मगध विश्वविद्यालय को आवेदन लिखा गया है. आदेश मिलते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन