बनेगी एनडीए की सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2015 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा व सांसद ने भी भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा वोट औरंगाबाद/बारुण : नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के बारुण प्रखंड के सिरिस हाइस्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशी गोपाल नारायण सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बिहार में एनडीए की ही […]
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा व सांसद ने भी भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा वोट
औरंगाबाद/बारुण : नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के बारुण प्रखंड के सिरिस हाइस्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशी गोपाल नारायण सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी. यह चुनाव बिहार के विकास के लिए लड़ा जा रहा है. बिहार में बदलाव के लिए लड़ा जा रहा है. यहां के लोग भी चाहते हैं कि बीजेपी की सरकार बने. क्योंकि, लालू व नीतीश के शासन से जनता ऊब चुकी है. उन्होंने कहा कि यहां की जनता काफी मेहनतकश हैं. शिक्षित लोग हैं.
यहां प्राकृतिक संपदाया भरी है. केवल यहां सही दिशा में राज्य को लेकर चलने वाली सरकार की आवश्यकता है. आगे कहा कि हमारे विरोधी लोगों के मन में बीजेपी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं. भय पैदा कर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि ऐसे लोग परिवार हित के लिए राजनीति करते रहे हैं, भाजपा परिवारवाद से बिल्कुल अलग है. यह न तो अटल बिहारी वाजपेयी व नहीं लाल कृष्ण आडवाड़ी की पार्टी है. भाजपा सामान्य कार्यकर्ताओं की पार्टी है. हम बिहार के विकास के लिए सरकार बनाना चाहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए ही एक लाख 25 हजार करोड़ का पैकेज दिया है. इनमें से 63 हजार करोड़ रुपये सड़क बनाने के लिए हैं. 10 हजार करोड़ रुपये से यहां की सड़कों को बनाने का काम शुरू हो गया है. सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के विकास के लिए आप एनडीए प्रत्याशी को वोट दें. केंद्र में एनडीए की सरकार है. बिहार में भी एनडीए की सरकार बने.
दोनों सरकार में जब संमाजस्य होगा तो विकास की गति भी तेज होगी. औरंगाबाद के भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों के लिए काम करना चाहते हैं. अटल जी ने देश में फोर लेन बनाया था, गडकरी जी सिक्स लेन बनवा रहे हैं. आप लोग बिहार ही नहीं देश के विकास के लिए एनडीओ को अपना समर्थन दें और सरकार बनाने का अवसर दें. सभा की अध्यक्षता संतोष कुमार कुशवाहा व देखरेख धनंजय शर्मा ने की. सभा को जहानाबाद सांसद अरुण कुमार, भाजपा नेत्री अर्चना चंद्र, रंजन सिंह, श्याम यादव व भाजपा प्रत्याशी गोपाल नारायण सिंह ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










