छात्राओं के लिए अलग काउंटर नहीं, परेशानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर). शहर के अनुग्रह नारायण सिन्हा मेमोरियल कॉलेज में संसाधनों की कमी है, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस कॉलेज में इंटर, स्नातक के हजारों छात्र-छात्राएं का नामांकन हैं, लेकिन समुचित व्यवस्था व कमरों के अभाव के कारण परेशानी होती है. आये दिन इंटर का राजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा जा […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर). शहर के अनुग्रह नारायण सिन्हा मेमोरियल कॉलेज में संसाधनों की कमी है, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस कॉलेज में इंटर, स्नातक के हजारों छात्र-छात्राएं का नामांकन हैं, लेकिन समुचित व्यवस्था व कमरों के अभाव के कारण परेशानी होती है.
आये दिन इंटर का राजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा जा रहा है लेकिन भवन व काउंटर की कमी से परेशानी और बढ़ गयी है. खासकर छात्राओं के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था नहीं होने से छात्राओं को काफी मशक्कत करनी पड़ती हैं. प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं पठन-पाठन के लिए कॉलेज पहुंचते हैं. पर, सही ढंंग से पढ़ाई नहीं होने के कारण प्रतिदिनि छात्र-छात्राओं को वापस लौटना पड़ता है. इस कॉलेज में आठ कमरों के भरोसे लगभग चार हजार छात्र-छात्राओं कि पढ़ाई होती है. वहीं शिक्षकों की भी कमी है.
यहां सबसे ज्यादा परेशानी तो परीक्षा के दौरान होती है. उस समय बरामदे में दरी बिछाकर व खाली मैदान में टेंट लगा कर किसी तरह परीक्षा ली जाती है. प्राचार्य डा अयोध्या कुमार सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं की परेशानी दूर करने के लिए कॉलेज प्रबंधन कटिबद्ध है. यहां भवन की कमी है. तत्काल आठ कमरों से पठन-पाठन चल रहा है. पांच तल्ले भवन का निर्माण भी कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










