गणपति महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Published at :26 Sep 2015 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
गणपति महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

औरंगाबाद (ग्रामीण). 11 दिवसीय गणपति उत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. जैसे-जैसे गणेश उत्सव अपने आखिरी दौर में पहुंच रहा है वैसे-वैसे श्रद्धालु उमड़ रहे हैं. उत्सव के नौवें दिन महाआरती में लगभग आठ हजार श्रद्धालु शामिल हुए. बेली गांव के समाजसेवी व ठेकेदार भोला सिंह अपनी पत्नी रीमा सिंह व बच्चे […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण). 11 दिवसीय गणपति उत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. जैसे-जैसे गणेश उत्सव अपने आखिरी दौर में पहुंच रहा है वैसे-वैसे श्रद्धालु उमड़ रहे हैं. उत्सव के नौवें दिन महाआरती में लगभग आठ हजार श्रद्धालु शामिल हुए. बेली गांव के समाजसेवी व ठेकेदार भोला सिंह अपनी पत्नी रीमा सिंह व बच्चे के साथ महाआरती करने पहुंचे.

मंदिर के पुजारी मृत्युंजय पाठक, सुनील मिश्रा और आचार्य विंध्याचल पाठक ने परंपरा के अनुसार यजमानों को पूजा करायी और फिर भगवान सिद्धि विनायक की महाआरती करवायी. महाआरती के उपरांत यजमानों ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन