अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक मरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2015 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

हसपुरा (औरंगाबाद) : प्रखंड क्षेत्र के सिहाड़ी गांव के समीप पचरुखिया-दाउदनगर पथ में अज्ञात वाहन के धक्के से अंगराही गांव के दुलीबिगहा टोले के रहनेवाले सुदामा राम के 19 वर्षीय पुत्र अंतु कुमार की मौत हो गयी. घटना के बाद जुटी भीड़ के कारण थोड़ी देर तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा. सूचना पर पहुंची […]
विज्ञापन
हसपुरा (औरंगाबाद) : प्रखंड क्षेत्र के सिहाड़ी गांव के समीप पचरुखिया-दाउदनगर पथ में अज्ञात वाहन के धक्के से अंगराही गांव के दुलीबिगहा टोले के रहनेवाले सुदामा राम के 19 वर्षीय पुत्र अंतु कुमार की मौत हो गयी. घटना के बाद जुटी भीड़ के कारण थोड़ी देर तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करा कर वाहनों की आवाजाही शुरू करायी. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया.
इससे पहले सड़क दुर्घटना में अंतु की मौत की खबर पाकर उसकी मां सोनफुलवा देवी, पिता सुदामा राम व चाची लक्षमीनिया देवी समेत उसके भाई-बहन व अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. अंतु के शव को देख कर उसकी मां व अन्य परिजन दहाड़ मार कर रोने लगी.
दुर्घटना के संबंध में मृतक के पितासुदामा राम ने बताया कि अंतु कुमार सिहाड़ी बाजार से घर लौट रहा था कि पचरुखिया से दाउदनगर की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. इधर, मुन्ना राम, अजय, जय प्रकाश, लक्ष्मण राम व राजकरण राम आदि ग्रामीणों ने स्थानीय मुखिया उपेंद्र राम से पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना व कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










