चचेरे भाई की ससुराल में संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : ढ़िबरा थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव के संतोष कुमार की मौत संदेहास्पद स्थिति में चचेरे भाई के ससुराल मदनपुर थाना क्षेत्र के वकीलगंज में हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को संतोष कुमार अपने चचेरे भाई का ससुराल वकीलगंज रामजी महतो के घर गया हुआ था. अचानक बुधवार की सुबह उसकी […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : ढ़िबरा थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव के संतोष कुमार की मौत संदेहास्पद स्थिति में चचेरे भाई के ससुराल मदनपुर थाना क्षेत्र के वकीलगंज में हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को संतोष कुमार अपने चचेरे भाई का ससुराल वकीलगंज रामजी महतो के घर गया हुआ था.
अचानक बुधवार की सुबह उसकी तबीयत खराब हो गयी, कुछ ही देर में संतोष की मौत हो गयी. इसके बाद रामजी महतो व अन्य संतोष के शव लेकर नियामतपुर पहुंचे और परिजनों का कहा कि बीमारी के कारण इनकी मौत हो गयी.
इधर, मृतक के चाचा सीताराम महतो ने कहा कि वकीलगंज के लोगों ने उसे जहरीला पदार्थ खिला कर हत्या कर दी है. इधर ढ़िबरा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामला संदेहास्पद है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










