सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में मतभेद नहीं

Published at :28 Aug 2015 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में मतभेद नहीं

औरंगाबाद (ग्रामीण) : बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर एनडीए बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगा. राजद, जदयू व कांग्रेस के महागंठबंधन का सफाया हो जायेगा. हर तरफ एनडीए की लहर चल रही है. राज्य सरकार को जो समय मिला, उसे निकम्मेपन में व्यतीत कर दिया. जनता अब नीतीश कुमार को जान चुकी है. […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर एनडीए बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगा. राजद, जदयू व कांग्रेस के महागंठबंधन का सफाया हो जायेगा. हर तरफ एनडीए की लहर चल रही है. राज्य सरकार को जो समय मिला, उसे निकम्मेपन में व्यतीत कर दिया.

जनता अब नीतीश कुमार को जान चुकी है. नीतीश अपनी विफलता छिपाने के लिए एनडीए पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं. ये बातें केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेसवार्ता में कहीं.

वह गुरु वार को एक कार्यक्र म में शामिल होने औरंगाबाद आये थे. श्री कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जब केंद्र में एनडीए की सरकार बनी, तो खुद पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास कार्यों में लग गये. पीएम ने विकास कार्यों पर गंभीरता से नजर रखी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन