उत्साह के साथ किये शिव के दर्शन

औरंगाबाद सावन की पहली सोमवारी पर जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. शिव के जयकारे से मंदिर गुंजायमान हो उठा. सोमवार को चार बजे से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गयी. महिलाएं सुबह से ही पूजन सामग्री के साथ मंदिर पहुंचने लगी थीं. जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, शिवभक्तों की तादाद बढ़ती गयी. […]
औरंगाबाद सावन की पहली सोमवारी पर जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. शिव के जयकारे से मंदिर गुंजायमान हो उठा. सोमवार को चार बजे से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गयी. महिलाएं सुबह से ही पूजन सामग्री के साथ मंदिर पहुंचने लगी थीं. जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, शिवभक्तों की तादाद बढ़ती गयी.
सात बजते-बजते तो सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शहर के धर्मशाला स्थित शिव मंदिर, बूढ़ा महादेव, ठाकुरबाड़ी स्थित शिव मंदिर, शाहपुर भोला साव का शिव मंदिर, टिकरी मोड़ शिव मंदिर, क्षत्रीय नगर शिव मंदिर, श्रीकृष्ण नगर शिव मंदिर, ब्लॉक कॉलोनी शिव मंदिर व नावाडीह शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे व भगवान शिव की आराधना की. पूजन के दौरान महिला शिव भक्तों ने भगवान शिव पर आधारित गीत व भजन कीर्तन भी किया. सोमवारी को लेकर शिव मंदिर को रंग बिरंगे तार व बल्बों से सजाया गया था. कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम, तो कहीं भजन कीर्तन हुआ. पूजन की प्रक्रिया पूरे दिन चलती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










