उत्साह के साथ किये शिव के दर्शन

Published at :04 Aug 2015 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
उत्साह के साथ किये शिव के दर्शन

औरंगाबाद सावन की पहली सोमवारी पर जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. शिव के जयकारे से मंदिर गुंजायमान हो उठा. सोमवार को चार बजे से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गयी. महिलाएं सुबह से ही पूजन सामग्री के साथ मंदिर पहुंचने लगी थीं. जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, शिवभक्तों की तादाद बढ़ती गयी. […]

विज्ञापन

औरंगाबाद सावन की पहली सोमवारी पर जिले भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. शिव के जयकारे से मंदिर गुंजायमान हो उठा. सोमवार को चार बजे से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गयी. महिलाएं सुबह से ही पूजन सामग्री के साथ मंदिर पहुंचने लगी थीं. जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, शिवभक्तों की तादाद बढ़ती गयी.

सात बजते-बजते तो सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. शहर के धर्मशाला स्थित शिव मंदिर, बूढ़ा महादेव, ठाकुरबाड़ी स्थित शिव मंदिर, शाहपुर भोला साव का शिव मंदिर, टिकरी मोड़ शिव मंदिर, क्षत्रीय नगर शिव मंदिर, श्रीकृष्ण नगर शिव मंदिर, ब्लॉक कॉलोनी शिव मंदिर व नावाडीह शिव मंदिर सहित सभी मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे व भगवान शिव की आराधना की. पूजन के दौरान महिला शिव भक्तों ने भगवान शिव पर आधारित गीत व भजन कीर्तन भी किया. सोमवारी को लेकर शिव मंदिर को रंग बिरंगे तार व बल्बों से सजाया गया था. कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम, तो कहीं भजन कीर्तन हुआ. पूजन की प्रक्रिया पूरे दिन चलती रही.

मदनपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने मदनपुर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में शिवलिंगपर जलाभिषेक कर बेल पत्र अर्पित किया. मदनपुर के प्रमुख उमगा पर्वत माला पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. बोल बम व हर-हर महादेव के नारों से समां गुंजायमान हो गया. पर्वत शिखर पर स्थित गौरी शंकर, बूढ़ा महादेव, सहस्त्रलिंगी महादेव व हदहदवा महादेव पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, पुष्प, दूध व जल अर्पण कर पूजा की.
दाउदनगर प्रतिनिधि के अनुसार, पहली सोमवारी को लेकर पूरे दिन शिवालयो में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. मंदिर हर-हर महादेव के जायकारे से गूंजते रहे. सुबह सात बजे से ही श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर पर बेलपत्र व जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की. ब्लॉक मोड़ शिव मंदिर, चावल बाजार, पुराना शहर स्थित शिव मंदिर, बुढ़वा महादेव मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, बाबा जिंदानाथ मंदिर, अनुमंडल कार्यालय परिसर अवस्थित पंचदेव मंदिर, भखरूआ चौक स्थित शिव मंदिर व कसेरा टोली स्थित मंदिर में पूरे दिन भीड़ रही.
रफीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पहली सोमवार पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने महादेव को जलाभिषेक किया. रफीगंज के महादेव मंदिर, सूर्य मंदिर, प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर, कासमा, भदवा, पोगर, पौथू, बराही व लट्टा सहित विभिन्न गांवों में अवस्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन