आइआइएम कोलकाता व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने लिया जायजा

मगध विश्वविद्यालय (एमयू) कैंपस में आइआइएम के क्लासेज 17 अगस्त से शुरू हो सकते हैं. इसके लिए शुक्रवार को आइआइएम कोलकाता से नोडल अफसर महेश पटनायक व ए दास के साथ ही बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग से आइआइएम बोधगया के लिए बनाये गये नोडल पदाधिकारी शिवेश रंजन ने क्लास रूम, हॉस्टल व शिक्षकों […]
मगध विश्वविद्यालय (एमयू) कैंपस में आइआइएम के क्लासेज 17 अगस्त से शुरू हो सकते हैं. इसके लिए शुक्रवार को आइआइएम कोलकाता से नोडल अफसर महेश पटनायक व ए दास के साथ ही बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग से आइआइएम बोधगया के लिए बनाये गये नोडल पदाधिकारी शिवेश रंजन ने क्लास रूम, हॉस्टल व शिक्षकों के रहने की व्यवस्था (गेस्ट हाउस) का मुआयना किया.
इस दौरान शिवेश रंजन ने बताया कि फिलहाल आइआइएम में नामांकन के लिए काउंसेलिंग चल रही है. यह छह-सात अगस्त तक चलेगी. इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. उन्होंने बताया कि आइआइएम बोधगया में नामांकन लेने के इच्छुक छात्र-छात्रओं का ही नामांकन किया जायेगा व इसके बाद 17 अगस्त से क्लासेज शुरू होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि 60 सीटों पर नामांकन किया जाना है. इसमें छात्र-छात्रएं दोनों शामिल हैं. क्लास शुरू कराने से पहले एमयू कैंपस स्थित शिक्षा विभाग के भवन के दो तल्लों का चयन किया गया है. अगले 10-15 दिनों में वर्ग कक्षों में कंप्यूटर, मेज, वाइ-फाइ व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा दी जायेंगी. इसके लिए एमयू प्रशासन से सहयोग लिया जायेगा. टीम ने छात्र-छात्रओं के लिए तैयार किये गये हॉस्टल नंबर छह का भी जायजा लिया. यहां भी सभी कमरों में पलंग व गोदरेज आदि लगाने के लिए ऑर्डर दे दिये गये हैं. टीम ने एमयू के गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया. गेस्ट हाउस में आइआइएम के फैकल्टी (शिक्षकों) के रहने की व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










