इंटर, स्नातक में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं में मची होड़

Published at :29 Jul 2015 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर, स्नातक में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं में मची होड़

औरंगाबाद : जिले के सभी कॉलेजों में इंटर, स्नातक में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं की होड़ मची है. शहर के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में मंगलवार को काफी भीड़ देखी गयी. हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन होने के कारण दोपहर 12 बजे के बाद कॉलेज बंद कर दिया गया, जिससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : जिले के सभी कॉलेजों में इंटर, स्नातक में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं की होड़ मची है. शहर के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में मंगलवार को काफी भीड़ देखी गयी. हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन होने के कारण दोपहर 12 बजे के बाद कॉलेज बंद कर दिया गया, जिससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं को बिना नामांकन कराये ही वापस लौटना पड़ा. इस कॉलेज में नामांकन काउंटर पर छात्र-छात्रएं अपने-अपने आवेदन जमा कराने के लिए लंबी कतार में खड़े नजर आये.

छात्र रोशन कुमार, राहुल कुमार, आरती कुमारी, पिंकी कुमारी, प्रिया कुमारी का कहना था कि यहां छात्राओं के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था नहीं की गयी है, जिससे काफी परेशानी हो रही है. छात्रों के साथ कतार में खड़े होकर नामांकन करना पड़ रहा है. इंटर कला व बीए में नामांकन ले रहे कॉलेज कर्मी संतोष कुमार सुमन ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मैट्रिक में 50 प्रतिशत से ऊपर अंक वाले छात्रों का इंटर कला में सीधा नामांकन लिया जा रहा है.

नामांकन में कोटी अनुसार पैसे लग रहा है. इंटर कला में जेनरल कोटी व बीसी टू के छात्रों के लिए 2474 रुपये, बीसी वन का 2342 रुपये व एससी,एसटी के छात्रों के लिए 2242 रुपये निर्धारित है. उन्होंने बताया कि बीए में नामांकन के लिए जेनरल कोटी व बीसी टू के छात्रों को 2361 रुपये, बीसी वन को 2205 रुपये व एससी,एसटी छात्रों के लिए 2105 रुपये निर्धारित है. वहीं बीए में भूगोल व मनोविज्ञान(हॉनर्स) में निर्धारित शुल्क से एक सौ रुपये ज्यादा लिये जा रहे हैं. आइएससी व बीएससी में नामांकन ले रहे सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इंटर साइंस में नामांकन के लिए जेनरल कोटी व बीसी टू के छात्रों का 2513 रुपये, बीसी वन का 2345 रुपये व एससी,एसटी छात्रों को 2245 रुपये निर्धारित है. वहीं बीएससी में नामांकन के लिए जेनरल कोटी व बीसी टू के छात्रों का 25 सौ रुपये, बीसी वन में 2310 रुपये व एससी,एसटी छात्रों के लिए 2210 रुपये निर्धारित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन