भास्करनगर में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2015 12:17 AM (IST)
विज्ञापन

घटना के बाद पड़ोसी युवक फरार महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज औरंगाबाद (नगर) : शहर के पुलिस लाइन स्थित भास्कर नगर मुहल्ले में गली में खेल रही एक साढ़े चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के एक युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में है. पता चला है कि घटना का अंजाम देने के बाद […]
विज्ञापन
घटना के बाद पड़ोसी युवक फरार
महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज
औरंगाबाद (नगर) : शहर के पुलिस लाइन स्थित भास्कर नगर मुहल्ले में गली में खेल रही एक साढ़े चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के एक युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में है. पता चला है कि घटना का अंजाम देने के बाद युवक भाग गया. यह घटना शनिवार की सुबह में घटी है.
इस संबंध में पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें पड़ोसी मुन्ना राम को आरोपित बनाया है. जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने बताया कि बच्ची गली में घर के बाहर खेल रही थी.
इसी बीच मुन्ना राम आया और उसे गोद में उठा कर पास के निर्माणाधीन मकान में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया. जब बच्ची रोने-चिल्लाने लगी, तो इसका भाई आवाज सुन कर निर्माणाधीन मकान में पहुंचा. बच्ची के भाई को पहुंच जाने पर आरोपित ने एक थप्पड़ मार कर भाग गया.
बच्ची खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी. तत्काल उसे महिला थाना लेकर पहुंचे. पुलिस ने पीड़ित बच्ची को तत्काल इलाज व मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










