जेल में रची जा रही अपराध की साजिश!

औरंगाबाद (नगर): जिले में हाल-फिलहाल में हुईं कई आपराधिक घटनाओं की योजना औरंगाबाद जेल बनायी गयी थी. जेल में बंद कुख्यात अपराधियों के निर्देश पर बाहर घूम रहे उनके गुर्गे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. इसका खुलासा पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने किया है. एसपी बाबू राम ने बताया कि गत […]
गुड्डू ने यह भी बताया था कि पेट्रोल पंप लुटने के बाद 43 लाख रुपये जेल में बंद राकेश गुप्ता को पांच हजार रुपये नगद, टी-शर्ट व ट्राउजर पहुंचाया था. ठेकेदार नवीन सिंह की हत्या की योजना भी जेल में बंद कुख्यात अपराधियों ने बनायी थी. एसपी का कहना है कि औरंगाबाद जेल की हालत यह है कि कुख्यात कैदी दिन-भर जेल परिसर में घूमते रहते हैं और आपस में बातचीत भी करते हैं.
इस मामले में पूर्व जेलर के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा गया था. परिणाम हुआ कि उनकी जगह पर नये जेलर की पोस्टिंग हुई है. उम्मीद है कि नये जेलर जेल में बंद कुख्यात अपराधियों पर लगाम लगायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










