प्लाटून कमांडर दस्ते के सदस्य समेत दो नक्सली गिरफ्तार

औरंगाबाद (नगर): एएसपी (अभियान) राजेश कुमार अभियान के नेतृत्व में मदनपुर थाने की पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर मदनपुर थाना क्षेत्र के सहजपुर गांव से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के प्लाटून कमांडर दस्ते के सदस्य धुक्कड़ भुइंया व जिला पर्षद के प्रत्याशी रहे अशोक सिंह समेत छह […]
एसपी ने बताया कि एक माह पहले हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में धुक्कड़ भुइंया का हाथ टूट गया था. इस कारण वह अपने गांव मदनपुर थाना क्षेत्र के सहजपुर में रह रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली गांव में दो नक्सली शरण ले रखे हैं. इसके बाद एएसपी (अभियान) के नेतृत्व में मदनपुर थानाध्यक्ष व सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट ने पुलिस बल की सहायता से छापेमारी कर नक्सली धुक्कड़ भुइंया व फगुनी भुइंया को गिरफ्तार किया. फगुनी भुइंया जिला पर्षद के प्रत्याशी रहे अशोक सिंह समेत छह लोगों की हत्या का आरोपित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










