छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं ने स्कूल में लगाया ताला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jul 2015 1:51 AM (IST)
विज्ञापन

रफीगंज (औरंगाबाद). राजकीय प्राथमिक विद्यालय जकरिया में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर विद्यालय में ताले लगा दिये. साथ ही छात्र विपिन कुमार, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, अंजुम कुमार, राहुल कुमार, मुस्कान खातून सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने कहा […]
विज्ञापन
रफीगंज (औरंगाबाद). राजकीय प्राथमिक विद्यालय जकरिया में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर विद्यालय में ताले लगा दिये. साथ ही छात्र विपिन कुमार, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, अंजुम कुमार, राहुल कुमार, मुस्कान खातून सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने कहा कि विद्यालय में तीन शिक्षक पदस्थापित हैं, लेकिन एक ही शिक्षक बराबर उपस्थित रहते हैं.
छात्रवृत्ति के रुपये बैंक से निकाला जाता है, लेकिन छात्र-छात्राओं को नहीं दिया जाता है. मध्याह्न् भोजन में भी बराबर अनियमितता बरती जाती है. इस संबंध में प्रधानाध्यापिका शाहीदा खातून के मोबाइल नंबर 9973167523 पर संपर्क किया गया. रिंग हुआ लेकिन फोन रिसाव नहीं किया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र रजक ने बताया कि इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी जायेगी.
पूर्व मुखिया मोहम्मद असलम ने बताया कि प्रधान शिक्षिका द्वारा लगातार पोशाक, छात्रवृत्ति व मध्याह्न् भोजन में अनियमितता बरती जाती है. तीन शिक्षक में एक ही शिक्षक उपस्थित होते हैं. मुखिया भोला शर्मा का कहना है कि इस विद्यालय में प्रधानाध्यापिका की बराबर शिकायत मिलती है. प्रधानाध्यापिका से पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं दी जाती है. विकास मित्र विजय कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा रविवार को भी विद्यालय खोलने का निर्देश दिया गया है. लेकिन पिछले रविवार को विद्यालय बंद था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










