नॉलेज हब के रूप में करें विकसित

औरंगाबाद (नगर): जिला मुख्यालय स्थित वैष्णवी हाइट्स होटल में सोमवार को आयोजित कार्यशाला में मगध प्रमंडलीय स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को नेशनल हेल्थ सोर्स ऑफ रिसर्च सेंटर (एनएचएसआरसी) की पांच सदस्यीय टीम ने कई टिप्स दिये. साथ ही पदाधिकारियों से जिले के अस्पतालों की व्यवस्था की जानकारी भी ली. अस्पतालों में मरीजों के इलाज व […]
उन्हें भरोसा नहीं होता कि सही तरीके से इलाज होगा. ऐसा नहीं करें. जो मरीज सदर अस्पताल में पहुंचते हैं, उनका सही तरीके से उपचार व देखभाल करें. जो चिकित्सक अच्छी सेवा देते हैं, उससे उनका नाम बाहर में भी रोशन होता है. क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल औरंगाबाद को मॉडल अस्पताल बन जाने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ होगा. सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है. इसी का परिणाम है कि सदर अस्पताल में दो हजार से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं. जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










