छेड़खानी का विरोध करने पर किया आग के हवाले

Updated at :21 Apr 2015 6:56 AM
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर किया आग के हवाले

औरंगाबाद (कोर्ट). छेड़खानी का विरोध करने पर एक विवाहिता को उसके ससुरालवालों ने जिंदा जला कर मारने का प्रयास किया. इस घटना में विवाहिता सुमन देवी बुरी तरह झुलस गयी है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. विवाहिता की हालत गंभीर है. मामला सिमरा थाना क्षेत्र के कुसमा बसडीहा गांव […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट). छेड़खानी का विरोध करने पर एक विवाहिता को उसके ससुरालवालों ने जिंदा जला कर मारने का प्रयास किया. इस घटना में विवाहिता सुमन देवी बुरी तरह झुलस गयी है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. विवाहिता की हालत गंभीर है. मामला सिमरा थाना क्षेत्र के कुसमा बसडीहा गांव का है.

विवाहिता ने अपने ससुर मुन्ना पासवान व देवर रामराज पासवान पर छेड़छाड़ व जला कर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. अस्पताल में भरती विवाहिता ने बताया कि रविवार की रात वह अपने घर में काम कर रही थी, तभी नशे में धुत होकर उसके ससुर व देवर आये और छेड़छाड़ करने लगे. जब उसने इसका विरोध किया, तो केरोसिन छिड़क कर जलाने की कोशिश की गयी. शोर गुल सुन कर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया.

विवाहिता ने बताया कि उसके पति प्रह्वाद पासवान मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त हैं. इसी कारण ससुर व देवर हमेशा छेड़खानी करते थे. जख्मी विवाहिता के पिता पुकार पासवान ने बताया कि इसकी सूचना थाने को दे दी गयी है. इधर, नगर थाने की पुलिस ने विवाहिता से फर्द बयान लेकर संबंधित थाने को भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन