अब सरकार से आर-पार की लड़ाई

औरंगाबाद (नगर): पिछले चार दिनों से सरकार के खिलाफ समाहरणालय के पास धरना दे रहे माध्यमिक शिक्षकों का धरना शनिवार को समाप्त हो गया. अंतिम दिन शिक्षक संघ के सचिव हजारी सिंह ने कहा कि अब सरकार के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई शुरू होगी. जब तक वेतनमान नियोजित शिक्षकों को नहीं दे दिया जाता है, […]
वैसे तो शिक्षकों ने सरकारी कार्य को बंद कर ही दिये हैं, जो लोग कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी अब नहीं करने दिया जायेगा. इसके लिए क्यों न जेल जाना पड़े. सभी शिक्षक तैयार हैं. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पूरे बिहार के शिक्षक विद्यालय में तालाबंदी कर आंदोलनरत हैं. लेकिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वार्ता करने के बजाये तानाशाही रवैया अपना रहे हैं.
परीक्षा सचिव अमिताभ रंजन ने कहा कि अगर सरकार शिक्षकों की मांग नहीं मानती है तो 28 अप्रैल को विधानसभा का घेराव किया जायेगा. इसकी शुरुआत कारगिल चौक से होगा. अनुमंडल सचिव इंद्रजीत कुमार ने कहा कि सभी शिक्षक जिले के अनुग्रह इंटर विद्यालय व टाउन इंटरविद्यालय में निर्धारित मूल्यांकन केंद्र पर धरना देंगे और सरकार की शिक्षा नीति पर चर्चा करेंगे. धरने को मधु कुमारी, रेखा कुमारी, कुमारी आशा, प्रभा, लाल मोहन सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










