विकास की होगी राजनीति : प्रमोद

औरंगाबाद (कोर्ट). इस बार चुनाव में जात-पात के नाम पर लोग नहीं टूटेंगे, बल्कि विकास की राजनीति होगी. जनता को जिन्होंने बरगलाने का काम किया है, उसे जनता सत्ता से खदेड़ देगी. ये बातें भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने मदनपुर प्रखंड की घोड़ा डिहरी पंचायत में जनसंपर्क अभियान के दौरान […]
औरंगाबाद (कोर्ट). इस बार चुनाव में जात-पात के नाम पर लोग नहीं टूटेंगे, बल्कि विकास की राजनीति होगी. जनता को जिन्होंने बरगलाने का काम किया है, उसे जनता सत्ता से खदेड़ देगी. ये बातें भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने मदनपुर प्रखंड की घोड़ा डिहरी पंचायत में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही.
भाजपा नेता ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत बादल बिगहा गांव से की. इस दौरान भाजपा नेता ने ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होते हुए तथा बादल बिगहा की नहर में हृयूम पाइप लगवाने की घोषणा की. इसके बाद मुखेता, दौजरा बिगहा गांव में देवी मंदिर के अधूरे पड़े निर्माण को पूरा कराने व रंगा बिगहा गांव में सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया.
सड़क की मरम्मत के दौरान बीच-बीच में हृयूम पाइप भी लगाने की बात कही. भाजपा नेता ने कई गांवों का दौरा किया. कें द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी, वहीं राज्य सरकार की विफलताओं से भी अवगत कराया. इस मौके पर कुलेंद्र यादव, रामयतन यादव, राजमोहन यादव, दिग्विजय सिंह, बबन सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










