बीएड की पढ़ाई शुरू होने से छात्रों में खुशी

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : काफी लंबे समय के बाद सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई शुरू होने से छात्रों में खुशी है.कई वर्ष से महाविद्यालय में इसकी चर्चा हो रही थी कि यहां बीएड की पढ़ाई शुरू होने वाली है, लेकिन कुछ कमियों के कारण सिन्हा कॉलेज को बीएड की पढ़ाई शुरू करने के लिए […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : काफी लंबे समय के बाद सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई शुरू होने से छात्रों में खुशी है.कई वर्ष से महाविद्यालय में इसकी चर्चा हो रही थी कि यहां बीएड की पढ़ाई शुरू होने वाली है, लेकिन कुछ कमियों के कारण सिन्हा कॉलेज को बीएड की पढ़ाई शुरू करने के लिए मान्यता विश्वविद्यालय द्वारा नहीं दी जा रही थी.

सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश सिंह के अथक प्रयास कॉलेजकर्मियों के सहयोग से महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई संभव हो सकी है. प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यह लंबे संघर्ष का परिणाम है कि हर वर्ग के छात्रों को काफी कम शुल्क में बीएड की पढ़ाई सिन्हा कॉलेज में उपलब्ध करायी गयी है. उन्होंने बताया कि एनसीटीइ से मान्यता प्राप्त मगध विश्वविद्यालय से संबंधन प्राप्त कर बीएड की पढ़ाई कॉलेज में शुरू हुई है.

कॉलेज को बीएड की पढ़ाई शुरू करने का निर्देश मिलते ही नामांकन सूचना 2013-14 के लिए घोषणा भी कर दी गयी है. कॉलेज से छात्रछात्राएं बीएड में नामांकन के लिए 14 सितंबर तक आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर सकते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन