नान्हू बिगहा में नौ घर राख

दाउदनगर (अनुमंडल): शमशेर नगर पंचायत स्थित नान्हू बिगहा गांव में भीषण अगलगी में नौ घर राख हो गये. यह घटना शुक्रवार के रात की है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सभी पीड़ित परिवारों के घर मिट्टी, फूस व खपड़ैल के थे. जानकारी के अनुसार, इस घटना में लखनदेव यादव, ललन […]
दाउदनगर (अनुमंडल): शमशेर नगर पंचायत स्थित नान्हू बिगहा गांव में भीषण अगलगी में नौ घर राख हो गये. यह घटना शुक्रवार के रात की है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सभी पीड़ित परिवारों के घर मिट्टी, फूस व खपड़ैल के थे. जानकारी के अनुसार, इस घटना में लखनदेव यादव, ललन यादव, बंगाली यादव, मुरारी यादव, मुंगेश्वर यादव, सुदर्शन यादव, कृष्णा यादव, सत्येंद्र यादव व उपेंद्र यादव के घर पूरी तरह राख हो गये.
घर में रखा कपड़ा, बिछावन व अनाज समेत सभी सामान राख हो गये. पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि खाना खा कर सभी लोग घर में सोये हुए थे कि अचानक एक किनारे से आग की लपटे उठी और देखते-देखते घर जलने गये. इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया. ग्रामीण अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे, लेकिन दमकल के पहुंचने के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका. तब तक इन घरों के सभी सामान जल गये. घर में खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा. पीड़ित परिवार के अनुसार, बंगाली यादव के घर में रखे हुए 30 हजार रुपये भी जल गये. इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ प्रतिभा सिन्हा ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेज कर क्षति का आकलन कराया गया है. पीड़ितों की सहायता के लिए डीलरों को कहा गया है. रिपोर्ट आ चुकी है. सोमवार को रिपोर्ट के आकलन के बाद पीड़ितों को अन्य सहायता उपलब्ध करायी जायेंगी.
चार अन्य जगहों पर भी अगलगी : शुक्रवार की रात ओबरा व दाउदनगर के चार अन्य स्थानों पर भी आग लगी. इन चारों स्थानों पर दमकल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया. प्रभारी अगिAशामक पदाधिकारी राम अखिलेश सिंह ने बताया कि ओबरा थाना क्षेत्र के खरांटी व दाउदनगर के अग्नि गांव में खलिहान में रखा पुआल जल कर राख हो गया. दाउदनगर के करमाही और सितल बिगहा गांव में भी एक-एक घरों में आग लगी है. इन चारों स्थानों पर दमकल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया. वहीं, दाउदनगर थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव में शनिवार को गेहूं की फसल में आग लग गयी. इस पर ग्रामीणों ने काबू पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










