आसाराम बापू का जताया विरोध
औरंगाबाद (नगर) : संत आसाराम बापू पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला जैसे ही समाचार पत्रों में आया, वैसे ही महिला शिष्य आक्रोशित हो गयीं. घर की महिलाएं अपने बच्चों के साथ घर में लगे आसाराम बापू की तसवीर व किताब लेकर सड़क पर आ गयीं और उसे जला दिया. महिला […]
औरंगाबाद (नगर) : संत आसाराम बापू पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला जैसे ही समाचार पत्रों में आया, वैसे ही महिला शिष्य आक्रोशित हो गयीं. घर की महिलाएं अपने बच्चों के साथ घर में लगे आसाराम बापू की तसवीर व किताब लेकर सड़क पर आ गयीं और उसे जला दिया.
महिला बबली देवी, बिंदू देवी, रिया कुमारी ने बताया कि जब आसाराम बाबू औरंगाबाद में आये थे, तो उनलोगों में काफी उत्साह था. इनके प्रवचन सुन कर ये लोग इनके शिष्य बन कर घर में पूजा करने लगे थे, लेकिन जब यह घिनौनी बात सुनीं तो इन्हें गुरु मानना बंद कर दिये.
इनकी तसवीर को घर से उठा कर जलाना मुनासिब समझा. इस मौके पर अंकित राज, आकाश कुमार, अमित राज, प्रकाश कुमार, कुंदन सिंह, रोहित कुमार, रितेश कुमार, यशवंत सिंह, अतुल कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










