आग से 20 बीघे की फसल राख

Updated at :24 Mar 2015 6:39 AM
विज्ञापन
आग से 20 बीघे की फसल राख

औरंगाबाद (नगर) : सोमवार की दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा गांव के बधार में 20 बीघा भूमि में लगी गेहूं, चना, मसूर की फसलों में अचानक आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते फसल राख में तब्दील हो गया. जैसे ही आग लगने की सूचना ग्रामीणों को […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : सोमवार की दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा गांव के बधार में 20 बीघा भूमि में लगी गेहूं, चना, मसूर की फसलों में अचानक आग लग गयी.
आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते फसल राख में तब्दील हो गया. जैसे ही आग लगने की सूचना ग्रामीणों को हुई वैसे ही बॉल्टी, डब्बा में पानी लेकर आग बुझाने में जुट गये. इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गयी. सूचना पाकर जिला मुख्यालय से दमकल मुंशी बिगहा पहुंची, जहां फसलों में लगी आग पर काबू पाया.
हालांकि फसल बरबाद हो गया. इससे रामजन्म यादव, राम ध्यान यादव, विश्वनाथ यादव को तीन लाख के करीब नुकसान हुआ है, तीनों रिश्ते में सहोदर भाई हैं.आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना की सूचना मुफस्सिल थाना व अंचलाधिकारी को दी गयी है.
कुटुंबा प्रतिनिधि के अनुसार, रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव के महेश मेहता व देव प्रसाद के खलिहान में आग लगने से सैकड़ों बोझा रबी फसल जल कर राख हो गया. आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई. महेश ने बताया कि रविवार की रात 11 बजे अचानक खलिहान से आग निकलने की लपटें दिखी. ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास किये, लेकिन फसल जल कर बरबाद हो गये.
सोमवार को सुबह सूचना रिसियप थाने को दी गयी. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने फायर ब्रिगेड भेजवाया. लेकिन, फायर ब्रिगेड की गाड़ी नदी में फंस गयी, जिसे ग्रामीणों के प्रयास से निकाला गया. फायर ब्रिगेड पहुंचने पर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन