ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन जख्मी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :22 Mar 2015 9:12 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : एनएच-139 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खैरी गांव के समीप एक अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग जख्मी हो गये. मोटरसाइकिल पर सवार उमेश सिंह, सरस्वती देवी व छह वर्षीय बालक गोलू कुमार जख्मी हो गया. सभी जम्होर थाना क्षेत्र के नराही गांव के रहनेवाले हैं. घटना शनिवार की […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : एनएच-139 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खैरी गांव के समीप एक अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग जख्मी हो गये. मोटरसाइकिल पर सवार उमेश सिंह, सरस्वती देवी व छह वर्षीय बालक गोलू कुमार जख्मी हो गया. सभी जम्होर थाना क्षेत्र के नराही गांव के रहनेवाले हैं.
घटना शनिवार की सुबह की है. जानकारी के अनुसार, कृष्णा सिंह की पत्नी सरस्वती देवी की तबीयत खराब थी. वह अपने पुत्र गोलू के साथ रिश्तेदार उमेश सिंह से साथ मोटरसाइकिल से औरंगाबाद आ रही थी. खैरी गांव के समीप पीछे से आ रही एक ऑटो मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार सड़क के किनारे गिर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










