बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at :21 Mar 2015 10:40 AM
विज्ञापन
बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

औरंगाबाद (ग्रामीण) : नारायणा मिशन स्कूल में शुक्रवार को छात्रों के बीच एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्रों को बॉडी लैंग्वेज, इंटोनेशन, स्टेज मैनरस तथा शुद्ध उच्चरण की प्रक्रिया इसमें शामिल थी. वैसे इसके लिए सभी छात्रों को पूर्व में प्रशिक्षण दिया गया था,ताकि समय आने पर बच्चों के प्रतिभा को तराशा जा सके […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : नारायणा मिशन स्कूल में शुक्रवार को छात्रों के बीच एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्रों को बॉडी लैंग्वेज, इंटोनेशन, स्टेज मैनरस तथा शुद्ध उच्चरण की प्रक्रिया इसमें शामिल थी. वैसे इसके लिए सभी छात्रों को पूर्व में प्रशिक्षण दिया गया था,ताकि समय आने पर बच्चों के प्रतिभा को तराशा जा सके और उनके अंदर छुपे हुए व्यक्तित्व का विकास हो सके.
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की प्रतिभा को आंकने के लिए शिक्षकों की एक टीम बनायी गयी थी, जिसमें चार शिक्षकों को निर्णायक के रूप में रखा गया था. संगीता कुमारी, राजू चौहान, सुहैल अहमद और विनय कुमार इसमें शामिल थे. इन चारों शिक्षकों ने बड़े ही ध्यान से बच्चों के अंगरेजी बोलने की प्रक्रिया को खंगाला और फिर उन्हें गलत व सही होने पर उनका ध्यान दिलाया.
प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा से सप्तम कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हुए. हर वर्ष से क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिये बच्चों का चयन किया जायेगा और फिर उन्हें एक निश्चित समय पर पुरस्कृत किया जायेगा. प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन भी बेहतर तरीके से किया. विद्यालय के निदेशक सतीश रंजन ने प्राचार्य एके सिन्हा के साथ अन्य शिक्षकों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि मात्र डेढ़ महीने में प्रथम और द्वितीय वर्ग के बच्चों को बॉडी लैंग्वेज, स्टेज मैनरस एवं इंगलिश स्पोकेन बेहतर लगा. प्राचार्य एके सिन्हा ने कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों के बीच माहौल पैदा कर उनके अंदर छुपी हुई वक्ता को बाहर लाने का काम करती है. इस मौके पर शिक्षिका संध्या पांडेय, संजना कुमारी, प्रियांशु कुमारी व शबनम परवीन उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन