सड़क दुर्घटनाओं में तीन मजदूरों सहित 11 जख्मी

औरंगाबाद (ग्रामीण) : जिला मुख्यालय में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में तीन मजदूर सहित 11 लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. एनएच-139 पर चतरा मोड़ के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन से कुचल कर शंभु कुमार निवासी चिड़िनिया, जिला गया, अजीत कुमार निवासी तेंदुआ गनपत, सुखाड़ी राम निवासी […]
औरंगाबाद (ग्रामीण) : जिला मुख्यालय में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में तीन मजदूर सहित 11 लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. एनएच-139 पर चतरा मोड़ के समीप मंगलवार की रात अज्ञात वाहन से कुचल कर शंभु कुमार निवासी चिड़िनिया, जिला गया, अजीत कुमार निवासी तेंदुआ गनपत, सुखाड़ी राम निवासी मड़वा, थाना छतरपुर,जिला पलामू गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
तीनों औरंगाबाद से मजदूरी कर शाम के वक्त एक ही साइकिल पर सवार होकर तेंदुआ गनपत गांव जा रहे थे. चतरा मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. अस्पताल के चिकित्सकों ने सुखाड़ी राम व शंभु कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया. घटना की सूचना पाकर खैरा पंचायत के मुखिया पिंटू सिंह अस्पताल पहुंचे और घायलों को सहयोग किया. बारुण थाना क्षेत्र के टेंगरा गांव के समीप दूसरी घटना में राजकुमार खुराना जख्मी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










