कमरे में बच्चे, तो खिड़की पर पापा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Mar 2015 8:14 AM
विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल) : मैट्रिक परीक्षा मंगलवार को दाउदनगर अनुमंडल के 23 केंद्रों पर शुरू हुई. दाउदनगर के 20 परीक्षा केंद्रों व ओबरा प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली जा रही है. परीक्षा की दोनों पालियों के दौरान केंद्रों के आसपास अभिभावकों की काफी भीड़ लगी रही. कई परीक्षा केंद्रों के आसपास कुछ दूरी […]
विज्ञापन
दाउदनगर (अनुमंडल) : मैट्रिक परीक्षा मंगलवार को दाउदनगर अनुमंडल के 23 केंद्रों पर शुरू हुई. दाउदनगर के 20 परीक्षा केंद्रों व ओबरा प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली जा रही है. परीक्षा की दोनों पालियों के दौरान केंद्रों के आसपास अभिभावकों की काफी भीड़ लगी रही. कई परीक्षा केंद्रों के आसपास कुछ दूरी पर चिट आदि तैयार किये जा रहे थे.
प्रशासन व नकल करानेवालों के बीच लुका-छिपी का खेल खूब चला. बच्चे कमरे में परीक्षा दे रहे थे, तो बाहर से कई अभिभावक (पापा) नकल कराने की कोशिश में लगे थे. जब पदाधिकारियों की गाड़ी पहुंच रही थी, तो केंद्रों के आसपास सन्नाटा छा जा रहा था. गाड़ी जाते ही पुन: पूर्ववत स्थिति हो जा रही थी. अनुमंडल में 12 परीक्षा केंद्र छात्रों के व आठ परीक्षा केंद्र छात्रओं के लिए बनाये गये हैं.
करायी उठक -बैठक
दाउदनगर कॉलेज की परीक्षा केंद्र पर एसडीपीओ अनवर जावेद ने परिसर में मौजूद कई लोगों की जांच पड़ताल की. एक छात्र स्नातक का फॉर्म भरने आया था. उसके कागजात की जांच पड़ताल के बाद छोड़ दिया गया. परिसर में ही दो ऐसे परीक्षार्थी पकड़े गये, जो मटरगश्ती कर रहे थे. सूत्रों के अनुसार एक परीक्षार्थी की परीक्षा उसी केंद्र में दूसरी पाली में थी, जबकि दूसरे परीक्षार्थी की परीक्षा दूसरे केंद्र पर दूसरी पाली में थी. दोनों कॉलेज परिसर में मटरगश्ती कर रहे थे, जिन्हें पकड़ कर उठक- बैठक करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










