हत्या का आरोपित पुलिस अभिरक्षा में दे रहा परीक्षा

Updated at :18 Mar 2015 8:14 AM
विज्ञापन
हत्या का आरोपित पुलिस अभिरक्षा में दे रहा परीक्षा

ओबरा : ओबरा कन्या एकल विद्यालय में एक हत्या का आरोपित परीक्षार्थी बूटन कुमार पुलिस अभिरक्षा में मैट्रिक की परीक्षा दे रहा है. ओबरा थानाध्यक्ष रितुराज ने बताया कि आरोपित परीक्षार्थी बूटन कासमा थाना क्षेत्र के पिरवां गांव का रहनेवाला है. उसने एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर दी थी. इसी मामले में […]

विज्ञापन
ओबरा : ओबरा कन्या एकल विद्यालय में एक हत्या का आरोपित परीक्षार्थी बूटन कुमार पुलिस अभिरक्षा में मैट्रिक की परीक्षा दे रहा है. ओबरा थानाध्यक्ष रितुराज ने बताया कि आरोपित परीक्षार्थी बूटन कासमा थाना क्षेत्र के पिरवां गांव का रहनेवाला है. उसने एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर दी थी.
इसी मामले में आरोपित बनाये जाने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. इधर, बूटन का कहना था कि वह पढ़-लिख कर एक बेहतर इनसान बनना चाहता था. पढ़ाई करना पसंद भी था. लेकिन, भाग्य में कुछ और लिखा था. थानाध्यक्ष ने कहा कि जेल में रहनेवाले बंदियों को यदि पढ़ने की इच्छा होती है तो इस तरह की व्यवस्था कर दी जाती है कि वहे परीक्षा दे सकें. वहीं इसी परीक्षा केंद्र पर एक पैर से विकलांग परीक्षार्थी भी परीक्षा दे रहा है. पैर से विक लांग होने के बाद भी उसका हौसला देखते ही बनता है. परीक्षा केंद्र पर इसे जमीन पर बैठ कर परीक्षा देने की व्यवस्था की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन