मृतकों की बेटियों का कन्यादान करने का दिया आश्वासन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Mar 2015 3:00 AM
विज्ञापन

औरंगाबाद : भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद सिंह महादलित परिवार के दो बेटियों का कन्यादान करेंगे. यही नहीं शादी में होने वाले सारे खर्च की जिम्मेवारी भी लेंगे. यह घोषणा रविवार को रफीगंज प्रखंड के कासमा बुधौल गांव में श्री सिंह ने की. वह बुधौल गांव में एक सप्ताह पहले बोलेरो के घर में […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद सिंह महादलित परिवार के दो बेटियों का कन्यादान करेंगे. यही नहीं शादी में होने वाले सारे खर्च की जिम्मेवारी भी लेंगे. यह घोषणा रविवार को रफीगंज प्रखंड के कासमा बुधौल गांव में श्री सिंह ने की.
वह बुधौल गांव में एक सप्ताह पहले बोलेरो के घर में घुसने से तीन लोगों की हुई मौत में परिजनों को सांत्वना देने पहुंचने थे. श्री सिंह मृतक संतोष रिकियासन, रामेश्वर भुइंया, केशरी देवी के परिजनों से मिले और उन्हें तत्काल तीन-तीन हजार रुपये सहयोग के रूप में दिया और इसी दौरान मृतक संतोष रिकियासन की बेटी खुशबू कुमारी व रामेश्वर भुइंया की बेटी रंजू कुमारी की शादी कराने की घोषणा की.
उन्होंने कहा कि मुङो इस घटना से काफी सदमा पहुंचा है, लेकिन गर्व भी है कि दो बेटियों का कन्यादान करने मौका मिला है. दोनों की शादी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा. इस मौके पर उपस्थित मिशु मियां, नकवी इमाम, पूर्व मुखिया लालमुनी पासवान, मुखिया बनवारी पासवान, मुकेश कुमार गुप्ता व अन्य ने सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










