Aurangabad News : औरंगाबाद का नाम बदलकर ‘आदित्य नगर’ करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: केशव लोक मंच के शिष्टमंडल ने सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय. औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर ‘आदित्य नगर’ किये जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. इसको लेकर केशव लोक मंच के शिष्टमंडल ने सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा में यह मुद्दा उठाने की मांग की. ज्ञापन सौंपने वालों में मंच के अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, इंजीनियर कमलेश कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह और मृत्युंजय कुमार सिंह शामिल थे. शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया कि इससे पहले डीएम को भी ज्ञापन दिया जा चुका है. साथ ही इसकी प्रतिलिपि बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, गृह मंत्री तथा प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को भी भेजी गयी है. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि औरंगाबाद नाम एक विशेष ऐतिहासिक कालखंड में रखा गया था, जो जिले की वर्तमान सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान से मेल नहीं खाता. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र प्राचीन सूर्य उपासना और प्रसिद्ध देव सूर्य मंदिर के कारण पूरे देश में विशिष्ट पहचान रखता है. ऐसे में जिले का नाम सूर्यदेव से जोड़ते हुए ‘आदित्य नगर’ किया जाना उपयुक्त होगा. शिष्टमंडल के सदस्यों ने इसे केवल मंच की नहीं, बल्कि जिले के सामान्य जनमानस, वर्तमान और भावी पीढ़ी की भी चिर प्रतीक्षित मांग बताया. उन्होंने विधायक से आग्रह किया कि वे विधानसभा के पटल पर इस विषय को मजबूती से उठाकर सरकार को जनता की भावना से अवगत कराएं. इस पर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने शिष्टमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उचित स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया. वहीं, जिले में नाम परिवर्तन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं भी तेज होती दिख रही हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन