देव चैती छठ मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पर बल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Mar 2015 12:24 AM
विज्ञापन

खराब चापाकलों को ठीक करने का अपर समाहर्ता ने दिया निर्देश औरंगाबाद (नगर) : देव चैती छठ मेला को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अपर समाहर्ता सह उप विकास आयुक्त सुरेश प्रसाद साह ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान अपर समाहर्ता ने कहा कि इस वर्ष देव सूर्य नगरी में लगने […]
विज्ञापन
खराब चापाकलों को ठीक करने का अपर समाहर्ता ने दिया निर्देश
औरंगाबाद (नगर) : देव चैती छठ मेला को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अपर समाहर्ता सह उप विकास आयुक्त सुरेश प्रसाद साह ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान अपर समाहर्ता ने कहा कि इस वर्ष देव सूर्य नगरी में लगने वाली चैती छठ मेला में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा. बिहार के अलावे झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से आने वाले छठ व्रतियों को कोई परेशानी नहीं होगी.
आने-जाने व ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्था होगी. इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कई तरह के ठोस कदम उठाये गये हैं. अपर समाहर्ता ने कहा कि देव छठ मेला में आने वाले छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी, इसके लिए देव जाने वाली सभी सड़कों की मरम्मत करायी जायेगी. यही नहीं पर्याप्त मात्र में रोशनी, दूध, पीने का पानी की भी व्यवस्था की जायेगी.
खराब चापाकल को अभियान चला कर मरम्मत कराने का निर्देश अपर समाहर्ता ने विभाग के पदाधिकारियों को दिये. साथ ही कहा कि यदि देव छठ मेला में पहुंचने वालों को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी होती है तो उसके जिम्मेवार संबंधित विभाग के पदाधिकारी होंगे. क्योंकि, देव सूर्य नगरी है. यहां देश के लोगों की आस्था व विश्वास का केंद्र है. यहां प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में छठ व्रती व्रत करने के लिए देश के कोने-कोने से पहुंचते हैं. सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने कहा कि इस बार देव छठ मेला में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. बैठक में प्रखंड प्रमुख, बीडीओ, सीओ, मंदिर के पुजारी सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










