सुलतानपुर में बिजली के तार से पुआल लदे ट्रैक्टर में लगी आग
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Mar 2015 12:22 AM
विज्ञापन

टुंबा : कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव में झूलती बिजली के तार से एक पुआल लदी ट्रैक्टर में आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई बुझाने का साहस भी नहीं कर रहा था. सूचना पाते ही कुटुंबा थानाध्यक्ष सुभाष राय दल बल के साथ आये और अर्थमूवर मंगवा कर पुआल […]
विज्ञापन
टुंबा : कुटुंबा थाना क्षेत्र के सुलतानपुर गांव में झूलती बिजली के तार से एक पुआल लदी ट्रैक्टर में आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई बुझाने का साहस भी नहीं कर रहा था. सूचना पाते ही कुटुंबा थानाध्यक्ष सुभाष राय दल बल के साथ आये और अर्थमूवर मंगवा कर पुआल को ट्रैक्टर से अलग कराया.
इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार, झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के दिगधी निवासी साधु यादव अपने रिश्तेदार सुलतानपुर के सीताराम यादव के घर से पुआल ले जा रहे थे. इसी क्रम में 11 हजार वोल्ट की झूलती बिजली के तार पुआल में सटी और आग लग गयी. किसी तरह से इंजन को अलग किया गया,पर टेलर क्षतिग्रस्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










