ओबरा में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत

Updated at :09 Mar 2015 1:20 AM
विज्ञापन
ओबरा में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत

औरंगाबाद/ओबरा : खुदवां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में जहरीली शराब पीने से रविवार को दो लोगों की मौत हो गयी. मरनेवालों की पहचान भुटाली राजवंशी के बेटे लालू राजवंशी व बिरन वर्मा के बेटे रामसूचित वर्मा के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, लालू राजवंशी व रामसूचित वर्मा दोनों होली के दिन […]

विज्ञापन

औरंगाबाद/ओबरा : खुदवां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में जहरीली शराब पीने से रविवार को दो लोगों की मौत हो गयी. मरनेवालों की पहचान भुटाली राजवंशी के बेटे लालू राजवंशी व बिरन वर्मा के बेटे रामसूचित वर्मा के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, लालू राजवंशी व रामसूचित वर्मा दोनों होली के दिन एक साथ बैठ कर शराब पीये. रात में उनकी तबीयत बिगड़ गयी.

शनिवार को गांव में ही उनका इलाज किया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ. रविवार को दोनों की मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने बताया कि जहरीली शराब पीने से उनकी मौत हुई है. इधर, खुदवां थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. दोनों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों की मौत बीमारी से हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन