होली के हुड़दंग में मारपीट पांच दर्जन जख्मी

Updated at :08 Mar 2015 7:15 AM
विज्ञापन
होली के हुड़दंग में मारपीट पांच दर्जन जख्मी

औरंगाबाद (ग्रामीण) : होलिका दहन व होली में औरंगाबाद जिले में मारपीट की कई घटना घटी. इसमें पांच दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. अधिकतर घटनाएं शराब पीने-पिलाने व पटाखा फोड़ने को लेकर घटी. बारुण थाना क्षेत्र के हवसपुर गांव में रजनीश कुमार सिंह जख्मी हो गये. फे सर थाना क्षेत्र के पटोई गांव […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : होलिका दहन व होली में औरंगाबाद जिले में मारपीट की कई घटना घटी. इसमें पांच दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. अधिकतर घटनाएं शराब पीने-पिलाने व पटाखा फोड़ने को लेकर घटी. बारुण थाना क्षेत्र के हवसपुर गांव में रजनीश कुमार सिंह जख्मी हो गये.
फे सर थाना क्षेत्र के पटोई गांव में होलिका दहन करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में सुमेंद्र यादव, देवबली यादव, राहुल कुमार, राकेश कुमार, फेकन यादव, जितेंद्र यादव, केदार यादव, रंजन कुमार सहित एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घटना की सूचना फेसर पुलिस को दी गयी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जम्होर थाना क्षेत्र के सतुआही गांव में भी मारपीट में अंबिका सिंह जख्मी हो गये. औरंगाबाद शहर के शाहपुर मुहल्ले में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में रामजी राम, सुरेंद्र राम सहित दो अन्य महिलाओं को भी चोट लगी. इनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. नगर थाना के दारोगा राजेश कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और दोनों परिवारों को समझा-बुझा कर शांत कराया. मारपीट का कारण शराब बताया जाता है.
विराटपुर में हुई मारपीट, आठ जख्मी
शहर के विराटपुर मुहल्ले में पटाखा छोड़ने के विवाद में दो पक्ष आपस में उलझ गये. मारपीट में राहुल कुमार, कुणाल कुमार, सुनिता देवी, विक्की कुमार, रानी कुमारी, मनोज राम व सविता देवी को चोट लगी. सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. चिकित्सकों ने राहुल कुमार व कुणाल कुमार को अधिक जख्मी बताया है. इस घटना के बाद विराटपुर मुहल्ले में तनाव का माहौल कायम है. पुलिस दोनों पक्षों पर नजर रखी हुई है.
गोह में मारपीट, 17 जख्मी : गोह प्रख्ांड के विभिन्न गांवों में होली के हुड़दंग में मारपीट की घटना घटी. फाग गांव में सपा देवी, तुलसी बिगहा गांव में राजेंद्र यादव, मैना कुंवर, आशा देवी, डिहुरी गांव में राजेंद्र साव, सूबेदार ठाकुर, सरसौल गांव में कमलेश यादव, मुड़वा गांव मे जनेश्वर दास, हरिलाल दास, विनय दास, शंभु दास, दधपी गांव में सिंकदर कुमार, ओदपुरा गांव में उचित नारायण सिंह, धर्मेद्र सिंह, ङिाकटिया गांव में चितरंजन कु मार, पिंटू साव, रणधीर विंद व जाजापुर गांव में नवीन कुमार जख्मी हो गये. अधिकतर घटनाओं की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई है.
कई मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है.
दाउदनगर में दो जख्मी, 12 आरोपित : दाउदनगर थाना क्षेत्र के तिवारी बिगहा व बाबू अमौना टोले तुला बिगहा में मारपीट की घटना घटी. तिवारी बिगहा में शशिकांत तिवारी जख्मी हो गये. जख्मी के बयान पर मनोज तिवारी, मुन्ना तिवारी, गब्बर तिवारी, हरिओम तिवारी, पंडित तिवारी, कौशल तिवारी, मंटू तिवारी सहित सात को आरोपित बनाया गया है.
इधर, बाबू अमौना टोले तुला बिगहा में लालपरी देवी जख्मी हो गयी. महिला के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में वीरेंद्र रवानी, पंकु कुमार, धीरेंद्र रवानी, अंशु रवानी, शिवेंद्र रवानी को आरोपित बनाया गया है. महिला ने कहा है कि वीरेंद्र घर में आग लगा दिया था. जब उसे बुझाने गये तो सभी मारपीट की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन