युवक की हत्या बधार में फेंका

Updated at :05 Mar 2015 6:46 AM
विज्ञापन
युवक की हत्या बधार में फेंका

औरंगाबाद (नगर) : तीन दिन पहले गायब युवक की हत्या कर दी गयी और जम्होर थाना क्षेत्र के महथू गांव के बधार में शव फेंक दिया. बुधवार को पुलिस ने गायब युवक का शव ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया. शव की पहचान सरसौली निवासी गिरजा सिंह के बेटे सोनू कुमार (18 वर्ष) के रूप […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : तीन दिन पहले गायब युवक की हत्या कर दी गयी और जम्होर थाना क्षेत्र के महथू गांव के बधार में शव फेंक दिया. बुधवार को पुलिस ने गायब युवक का शव ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया. शव की पहचान सरसौली निवासी गिरजा सिंह के बेटे सोनू कुमार (18 वर्ष) के रूप में की गयी है.
पुलिस हत्या के करणों का पता लगाने में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व सोनू को किसी व्यक्ति ने घर से फोन कर बुलाया था. इसके बाद से वह घर नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. इसकी सूचना जम्होर थाने की पुलिस को दी. पुलिस सनहा दर्ज कर कार्रवाई कर रही थी कि बुधवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव महथू गांव के बधार में जमीन के अंदर गड़ा हुआ है.
पुलिस ने बधार में शव को बाहर निकाला व उसकी पहचान करायी. इस संबंध में जम्होर थानाध्यक्ष दिनबंधु झा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर ही है. हत्या कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन