पत्नी से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Mar 2015 6:44 AM
विज्ञापन

दाउदनगर (अनुमंडल) : दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई टोला ठाकुर बिगहा में पत्नी से तंग आकर पति द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की है. युवक संजय यादव (30) को स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. पुलिस को दिये बयान […]
विज्ञापन
दाउदनगर (अनुमंडल) : दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई टोला ठाकुर बिगहा में पत्नी से तंग आकर पति द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की है. युवक संजय यादव (30) को स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है.
पुलिस को दिये बयान में संजय ने अपनी पत्नी रीता देवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्लानी में आकर उसने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा लिया है. संजय ने पत्नी का अवैध संबंध अपने चचेरे भाई के साथ होने का आरोप भी लगाया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










