मारपीट में दो घायल, प्राथमिकी

रफीगंज (औरंगाबाद) : कासमा थाना क्षेत्र के पखनौर गांव में हुई मारपीट में शालीग्राम भगत व मालती देवी घायल हो गयी. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. शालीग्राम भगत के बयान पर कासमा थाने में गांव के ही देवराज पाल, सिकंदर कुमार व रामाशीष भगत को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी […]
रफीगंज (औरंगाबाद) : कासमा थाना क्षेत्र के पखनौर गांव में हुई मारपीट में शालीग्राम भगत व मालती देवी घायल हो गयी. घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. शालीग्राम भगत के बयान पर कासमा थाने में गांव के ही देवराज पाल, सिकंदर कुमार व रामाशीष भगत को आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट की गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि रसोइया में बहाली को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










