26 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हुई एसएससी की परीक्षा

Updated at :24 Feb 2015 8:26 AM
विज्ञापन
26 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में हुई एसएससी की परीक्षा

औरंगाबाद (नगर) : बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता (प्रारंभिक) परीक्षा सोमवार को जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. इस परीक्षा में सात हजार परीक्षार्थी शामिल हुए. जिला प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों को पर्याप्त पुलिस जवानों के […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता (प्रारंभिक) परीक्षा सोमवार को जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. इस परीक्षा में सात हजार परीक्षार्थी शामिल हुए. जिला प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों को पर्याप्त पुलिस जवानों के साथ तैनात किया गया था. परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से नकल न कर सकें, इसके लिए वीडियोग्राफी करायी गयी.
फिर भी परीक्षा के दौरान सोमवार को मोबाइल के जरिये नकल कर रहे एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया है. यह कार्रवाई जिला मुख्यालय के अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज में की गयी है. आरा जिला अंतर्गत नवादा थाना क्षेत्र के बंधन टोला निवासी पंकज कुमार परीक्षा देने के लिए आया हुआ था. वह पॉकेट में मोबाइल लेकर प्रश्न पत्र का हल कर रहा था. इसकी भनक केंद्र पर तैनात दंडाधिकारी को मिली. दंडाधिकारी ने नगर थाने के दारोगा परवीर कुमार के साथ तलाशी लिया, तो पाया कि मोबाइल के जरिये प्रश्न पत्र को हल कर रहा है. इसके बाद परीक्षार्थी पुलिस हिरासत में ले लिया गया और मोबाइल को जब्त कर लिया गया. युवक को फिलहाल नगर थाने में लाकर रखा गया है.
द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में एक ही खंड के पुस्तक ले जान की छूट दी गयी थी, जो लोग दूसरे गाइड का पुस्तक या फोटो कॉपी कर दस्तावेज ले गये थे, उन्हें जांच के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया. खुद जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा, पुलिस अधीक्षक बाबू राम, एसडीओ भीम प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारियों ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न हुई है. कहीं से कोई गड़बड़ी होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है.
इधर जिला मुख्यालय में परीक्षा होने के कारण पूरे दिन शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न रही. परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी काफी खुश नजर आये व मंदिरों में जाकर पूजा-पाठ किया और परीक्षा का अच्छा परिणाम आने की कामनाएं की. दाउदनगर (अनुमंडल) प्रतिनिध्ििा के अनुसार, बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित द्वितीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2014 के द्वितीय चरण की परीक्षा दाउदनगर के 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई. महिला महाविद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, कादरी इंटर स्कूल, अशोक इंटर स्कूल, ज्ञान गंगा इंटर स्कूल, विवेकानंद मिशन स्कूल, दाउदनगर कॉलेज, पटेल इंटर विद्यालय, राष्ट्रीय इंटर स्कूल व बालिका इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी निर्धारित समय से काफी पहले पहुंच कर परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े दिखे. परीक्षा केंद्रों के भीतर सघन जांच के बाद ही उन्हें जाने दिया गया. निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी.
पहले चरण की अपेक्षा इस चरण की परीक्षा में काफी शांतिपूर्ण माहौल देखा गया. परीक्षार्थियों को मोबाइल तक नहीं ले जाने दिया गया था. सूत्रों ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित की गयी पुस्तक भी काफी कम संख्या में परीक्षार्थी लेकर पहुंचे थे. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किये गये थे. डीएम नवीन चंद्र झा ने डीएवी पब्लिक स्कूल, राष्ट्रीय इंटर विद्यालय व दाउदनगर कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया. एसडीओ ओम प्रकाश मंडल व एसडीपीओ अनवर जावेद विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करते दिखे. ओबरा सीओ अनिल कुमार चौधरी, दाउदनगर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं उड़नदस्ता दल घूमते देखे गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन