ट्रक पर था 70 लाख का प्लाइ
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Feb 2015 8:26 AM
विज्ञापन

चालक सहित तीन लोगों को जबरन नशीला पदार्थ पिला कर ट्रक किया अगवा औरंगाबाद (ग्रामीण) : राष्ट्रीय राज मार्ग-दो से लगभग 70 लाख रुपये का पेपर प्लाइ लदा ट्रक को अपराधियों ने अगवा कर लिया और ट्रक के चालक, सह चालक व एक अन्य व्यक्ति को नशीला पदार्थ खिला कर रिसियप थाना क्षेत्र के दोमुहान […]
विज्ञापन
चालक सहित तीन लोगों को जबरन नशीला पदार्थ पिला कर ट्रक किया अगवा
औरंगाबाद (ग्रामीण) : राष्ट्रीय राज मार्ग-दो से लगभग 70 लाख रुपये का पेपर प्लाइ लदा ट्रक को अपराधियों ने अगवा कर लिया और ट्रक के चालक, सह चालक व एक अन्य व्यक्ति को नशीला पदार्थ खिला कर रिसियप थाना क्षेत्र के दोमुहान के समीप फेंक दिया. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नशाखुरानी का शिकार हुए चालक सुरेश चंद्र, निवासी विक्रमपुर, थाना बरेली(उत्तरप्रदेश) ने होश में आने के बाद नगर थाने के दारोगा रंजीत कुमार के समक्ष बयान दर्ज कराया.
सुरेंद्र चंद्र के साथ घटना का शिकार हुए आनंद प्रकाश, निवासी अराजी, जिला पीलीभीत,धीरेंद्र कुमार, निवासी बरगदा, जिला पीलीभीत को भी सदर अस्पताल में होश आ गया. इन सभी ने घटना का जो उल्लेख किया, उससे राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर अपराधियों के वर्चस्व को उजागर किया. पुलिस को दिये बयान के अनुसार, ट्रक नंबर यूपी 70 डी-8618 का चालक सुरेश चंद्र अपने सह चालक धीरेंद्र कुमार व एक भगीना आनंद प्रकाश के साथ ट्रक पर पेपर प्लाइ लोड कर रूद्रपुर उत्तरांचल से कोलकाता के लिए चला था. 21 फरवरी की रात वाराणसी टोल टैक्स पार करने के बाद जैसे ही मोहनिया टोल टैक्स को पार किया, वैसे ही एक छह चक्के के ट्रक पर सवार आधे दर्जन अपराधी ट्रक का ओवर टेक करने लगा. लगभग तीन से चार किलोमीटर तक ओवर टेक किया और फिर उन्हें आगे से रोक दिया.
चालक सहित तीनों को नीचे उतार कर अपराधियों ने मारपीट की और फिर तीनों को जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया. जब सभी अचेत हो गये तो अपराधियों ने पेपर प्लाइ लदे ट्रक को अगवा कर लिया और फिर अचेत तीनों लोगों को रिसियप थाना क्षेत्र के दोमुहान के समीप सड़क के किनारे फेंक दिया. रविवार की सुबह तीनों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. लगभग 30 घंटे बाद तीनों लोगों को होश आया, तब पुलिस ने बयान दर्ज किया. इधर, थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. मोहनिया, सासाराम टोल टैक्स के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जायेगा. सदर अस्पताल में जिस विक्टा वाहन से तीनों को लाया गया था, उस विक्टा वाहन को भी अस्पताल के कैमरे से पहचाना जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










