शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

Updated at :23 Feb 2015 1:34 AM
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज, आरोपित गिरफ्तार औरंगाबाद (नगर) : शादी का झांसा देकर गांव के ही एक युवक ने 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया. यह घटना फेसर थाना क्षेत्र के परसडीह गांव की है. घटना से संबंधित प्राथमिकी पीड़िता के बयान पर महिला थाने में 7/15, धारा 366ए, […]

विज्ञापन
पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज, आरोपित गिरफ्तार
औरंगाबाद (नगर) : शादी का झांसा देकर गांव के ही एक युवक ने 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया. यह घटना फेसर थाना क्षेत्र के परसडीह गांव की है. घटना से संबंधित प्राथमिकी पीड़िता के बयान पर महिला थाने में 7/15, धारा 366ए, 376 व 120बी के तहत दर्ज की गयी है.
इसमें मुकेश यादव व सिंटू कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है. महिला थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकेश यादव ने गांव के ही एक किशोरी को शादी का झांसा देकर खलिहान में ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद किशोरी को गांव के ही एक युवक सिंटू कुमार के साथ अपने मामा के घर भेज दिया और उसे वहीं रहने के लिए कहा. लेकिन, किशोरी ने जब शादी करने के लिए कहा तो मुकेश ने इनकार कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. सिंटू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन